जमुई में सात हार्डकोर नक्सली कमांडरों ने किया सरेंडर !

देश बिहार
Spread the love

जमुई। जमुई में सात हार्डकोर नक्सली कमांडरों के सरेंडर करने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सभी नक्सलियों ने आज ही सोमवार को सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में बालेश्वर कोड़ा, नागेश्वर कोड़ा और अर्जुन कोड़ा का नाम सामने आ रहा है।

वहीं अर्जुन कोड़ा की पत्नी व तीन अन्य का नाम भी सरेंडर करने वालों में सामने आ रहा है। हालांकि सरेंडर करने की कोई आधिकारिक सूचना जारी अभी जारी नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक सात नक्सलियों के सरेंडर करने की सूचना है। इसे बिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।