अग्निपथ योजना के विरोध में कांके प्रखंड में सत्‍याग्रह

झारखंड
Spread the love

कांके (रांची)। भारतीय सेना में बहाली की अग्निपथ योजना के विरोध में कांके प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 27 जून को एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि यह केंद्र सरकार द्वारा युवाओं को एकमुश्त बेरोजगार बनाने वाली योजना है। अग्निवीर योजना से जुड़ने वाले युवा चार वर्ष बाद बेरोजगार हो जाएंगे। इस योजना को वापस लेने की मांग की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश बैठा ने की। संचालन प्रखंड अध्यक्ष संजर खान ने किया। मौके पर  मनोज लकड़ा, संजर खान, मदन कुमार महतो, एनुल हक अंसारी, गुलजार अहमद, बिनोद साहू, इंदिरा तुरी, सदन साहू, जाकिर अंसारी, रीता चौधरी, पूजा कुमारी, अशोक महतो, योगेंद्र उरांव, लालचंद सोनी, मुस्ताक अहमद, बिनोद मुंडा, सीमा कच्छप, अफजल अंसारी, अबूतलहा अंसारी, शालिग्राम महतो, रफीक खान, अरविंद राम, सोमरा उरांव, नीलेश मिश्रा, दीपक साहू उपस्थित थे।