फाइव स्टार होटल में महिला कर्मचारी से रेप, पुलिस ने 15 साल के नाबालिग को लिया हिरासत में

अन्य राज्य देश
Spread the love

उत्तराखंड। उत्तराखंड के मसूरी रोड की एक फाइव स्टार होटल में हाउसकीपिंग का काम करने वाली महिला कर्मचारी से बाथरूम में दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म का आरोप होटल में ठहरे एक नाबालिग लड़के पर है।मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपी को पुलिस को हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, राजपुर क्षेत्र के फाइव स्टार होटल हयात में एक महिला हाउसकीपिंग का काम करती है। आरोपी छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ यहां आया था। नौ बजे महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्जिंग पर लगाया था। इसी दौरान एक लड़का वहां आया और महिला को हाय कहा और बाथरूम का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने शोर मचाया लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण किसी को आवाज नहीं सुनाई दी। इसके बाद होटल में हड़कंप मच गया। महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।