रांची। झारखंड के गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ढाई करोड़ का टेंडर रद्द कर अपने प्रतिनिधि की एजेंसी को 24 लाख रुपये में दे दिया। उन्होंने इसकी जानकारी ईडी और इनकम टैक्स को भी दी है।
डॉ दूबे ने श्रृंखलाबद्ध ट्विट में इस बारे में जानकारी दी है। डॉ दूबे ने कहा, ‘साहिबगंज में मनिहारी तक जहाज़ ले जाने का टेंडर २०२० में हुआ। 2.50 करोड़ की बोली लगी। मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी ने राजस्व मंत्री के नाते टेंडर रद्द कर दिया। उसके बदले पंकज की एजेंसी को 24 लाख में नाविक समिति को दे दिया @dir_ed @IncomeTaxIndia’

आगे सांसद ने लिखा, ‘बिहार झारखंड के करार के अनुसार इस बार बिहार ने टेंडर किया इसकी बोली 8.50 करोड़ लगी। मुख्यमंत्री जी आपका पेट कितना बड़ा है, गरीब का पैसा, सरकार का पैसा, विकास का पैसा लूटने में कुछ तो परहेज़ करते। @dir_ed को राजस्व व परिवहन की फाइल ज़ब्त करनी चाहिए’
डॉ दूबे ने यह भी लिखा, ‘केन्द्रीय एजेंसियों के पास झारखंड के भ्रष्टाचार का इतना साक्ष्य है कि समुद्र का पानी भी लिखने में ख़त्म हो जाएगा। जानकारी के अनुसार 17 तारीख़ को झारखंड उच्च न्यायालय में जिरह करने के लिए SG तुषार मेहता जी रॉंची आ रहे हैं?’