हेना तिवारी बनी बड़कीचापी पंचायत की उप मुखिया

Uncategorized
Spread the love

लोहरदगा। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड की बड़कीचांपी पंचायत भवन में ग्राम पंचायत की पहली बैठक मंगलवार को हुई। इसकी अध्‍यक्षता अध्यक्ष सह निर्वाची पदाधिकारी (उप मुखिया) सह अंचल अधिकारी कुडू ने की। इसमें नवनिर्वाचित मुखिया को शपथ दिलाई गई। सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई l

इसके बाद उप मुखिया के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें कुल 3 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। तब उप मुखिया के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। सर्वाधिक वोट लाने वाली हेना तिवारी को उप मुखिया के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाचन के बाद हेना तिवारी को उप मुखिया के रूप में भी शपथ दिलाई गई। साथ ही, निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र भी दिया गया। शपथ के बाद सभी सदस्यों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य की जानकारी दी गई।