रांची हिंसा का नया वीडियो आया सामने, फायरिंग करता दिखा उपद्रवी, देखें

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में 10 जून को जुलूस के दौरान हिंसा हुई। हिंसा का नया वीडियो सामने आया है। इसमें एक उपद्रवी पुलिस पर फायरिंग करता दिख रहा है। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। इसकी जांच के लिए सरकार ने एसआईटी का गठन भी किया है।

हिंसा की जांच के क्रम में पुलिस की तरफ से कई प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें कहा गया है कि उपद्रवियों ने पुलिस पर अवैध हथियारों से करीब 80 राउंड फायरिंग की। अब उपद्रवियों द्वारा की गई फायरिंग का वीडियो फुटेज सामने आया है। यह वीडियो फुटेज मेन रोड स्थित बजरंग बली मंदिर के पास का है।

इसमें लाल टीशर्ट पहना एक उपद्रवी लगातार फायरिंग कर रहा था। उपद्रवियों ने मंदिर पर भी हमला बोला था। उसी वक्‍त मंदिर के बगल वाली गली से लाल रंग का टीशर्ट पहना युवक आता है। वह अपने हाथों में लिए हुए हथियार से 6 राउंड फायरिंग करता है। फायरिंग करने के बाद वहां से फरार हो जाता है।