सावित्री कुमारी बनी सुंदरू पंचायत की उप मुखिया

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। लोहरदगा जिले के कुंडू प्रखंड की सुंदरु पंचायत भवन में ग्राम पंचायत की पहली बैठक बुधवार को हुई। अध्यक्ष सह निर्वाची पदाधिकारी (उप मुखिया) सह अंचल अधिकारी ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें सर्वप्रथम नवनिर्वाचित मुखिया को शपथ दिलाई गई। इसके सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई l

इसके बाद उप मुखिया के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें 2 लोगों ने नॉमिनेशन दाखिल किया l एक नामांकन पत्र समर्थक नहीं रहने के कारण अस्वीकृत हो गया। इस प्रकार सावित्री कुमारी निर्विरोध ग्राम पंचायत सुंदुरु की उप मुखिया निर्वाचित घोषित की गई l

निर्वाचन के बाद सावित्री कुमारी को उप मुखिया के रूप में भी शपथ दिलाई गई। साथ ही निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र भी दिया गया। शपथ के बाद सभी सदस्यों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य की जानकारी दी गई।