रांची। मांडर विधानसभा उपचुनाव में मतों की गिनती शुरू हो गई है। 11वें राउंड का रूझान सामने आ गया है। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की आगे चल रही है। वह अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर से 11 हजार से अधिक वोट से आगे है।
जानकारी हो कि मांडर उपचुनाव में 62.10% मतदान हुए थे। मतों की गिनती रांची के पंडरा में हो रही है। मतगणना के लिए 21 टेबल पर 21 राउंड की काउंटिंग हो रही है। मतगणना के बाद उपचुनाव के 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आएगा।
प्रत्याशियों को मिले वोट
1. गंगोत्री कुजूर – 38574
2. शिल्पी नेहा तिर्की – 49819
3. सुभाष मुंडा – 7618
4. दिनेश उरांव – 948
5. रेखा कुमारी – 423
6. शिवपाल लोहरा – 199
7. अग्नि तिर्की – 735
8. अशोक उरांव – 384
9. आनंद पॉल तिर्की – 246
10. जॉन तिर्की – 305
11. देव कुमार धान – 15923
12. नीरज उरांव – 607
13. मार्शल बारला – 631
14. सुशील उरांव – 1410
15. NOTA – 1251