झारखंड के विश्‍वविद्यालय के कुलपति और प्रति कुलपति नियुक्‍त, देखें सूची

झारखंड मुख्य समाचार शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड स्थित विभिन्‍न विश्‍वविद्यालय के कुलपति और प्रति कुलपति की नियुक्ति कर दी गई है। कुलाधिपति रमेश बैस की सहमति के बाद राज्‍यपाल के प्रधान सचिव डॉ नीतीन मदन कुलकर्णी ने आदेश जारी कर दिया है। चुने गये अधिकतर कुलपति और प्रति कुलपति झारखंड से बाहर के हैं।

ये बनें कुलपति

डॉ तपन कुमार शांडिल्‍य : डॉ श्‍याम प्रसाद मुखर्जी विश्‍वविद्यालय, रांची

डॉ सुखदेव भोई : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्‍वविद्यालय, धनबाद

डॉ अजीत कुमार सिन्‍हा : रांची विश्‍वविद्यालय

डॉ अंजीला गुप्‍ता : जमशेदपुर वीमेंस विश्‍वविद्यालय  

ये बनें प्रति कुलपति

डॉ पवन कुमार पोद्दार : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्‍वविद्यालय, धनबाद

डॉ बिमल प्रसाद सिंह : सिदो कान्‍हू मुर्मू विश्‍वविद्यालय, दुमका