सरकारी स्‍कूलों की छुट्टी में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगा अवकाश

झारखंड शिक्षा
Spread the love

गढ़वा। जिले के सरकारी स्‍कूलों की छुट्टी में बदलाव किया गया है। इसका आदेश 14 सितंबर को जारी कर दिया गया है। इसकी सूचना सभी प्रारंभिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापक, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं सभी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी को दी गई है।

गढ़वा जिला शिक्षा अधीक्षक ने जारी आदेश में कहा है कि विभागीय अधिसूचना (संख्या 1940, दिनांक 31.07.2022) के अंतर्गत राजकीयकृत विद्यालयों में प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को अवकाश घोषित है। जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के लिए 31 दिसंबर, 2021 को पंचाग वर्ष 2022 के लिए अवकाश तालिका जारी किया गया है।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा है कि उक्त अवकाश तालिका क्रमांक 26 पर 17 सितबर, 2022 (तीसरे शनिवार) का चेहल्लुम, जीवित पुत्रिका व्रत, विश्वकर्मा पूजा का अवकाश निर्धारित है।

जिले के शिक्षक संघों द्वारा किये गये अनुरोध पर 17 सितंबर, 2022 (तीसरे शनिवार) को घोषित अवकाश को संशोधित करते हुए हिंदी विद्यालयों के लिए 1 अक्‍टूबर, 2022 दिन शनिवार और उर्दू विद्यालयों मे 6 अक्‍टूबर, 2022 दिन गुरुवार को शारदीय नवरात्र अवकाश के रूप में सामंजित किया जाता है।