झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला समिति का विस्तार, इन्‍हें किया गया शामिल

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा की रांची जिला समिति का विस्‍तार किया गया है। जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता ने इसका आदेश जारी किया। नव मनोनीत पदधारियों को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

जिला समिति का विस्तार करते हुए जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, बीरू साहु, जनक नायक, रामानन्द बेदिया व मुन्ना बडाईक को बनाया गया है। जिला संगठन सचिव  जुल्फीकार खान, लालजय कुमार नाथ शाहदेव, आदिल इमाम, जयवंत तिग्गा को मनोनीत किया गया है।

प्रदीप भोक्ता को जिला संगठन सचिव बनाया गया है। आफताब आलम, विक्की यादव,  सुकवा महतो, सुजीत उपाध्याय एवं विजय आनंद नायक को जिला संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है।

मेहता ने नव मनोनीत पदधारियों को संगठन की सुदृढ़ता के लिए संविधान और अनुशासन के दायरे में रहकर रांची जिला समिति की मजबूती के लिए काम करने को कहा है।

नवनियुक्त पदधारियों को विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, केंद्रीय नेता समनुर मंसूरी,  जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी, सबीबुल रहमान, शेख शहाबुद्दीन, सोनू मुंडा, नवीन तिर्की ने बधाई दी।