jharkhand : कल से दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में कल से कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। रांची मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 29 और 30 जून को राज्‍य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह सहित अन्‍य जिलों में पड़ने की संभावना है।

मौसम केंद्र के मुताबिक दोनों दिन कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। इस दौरान केंद्र ने पेड़ के नीचे खड़े नहीं होने का सुझाव दिया है। बिजली के खंभों से दूर रहने की बात कही है। किसानों को खेतों में नहीं जाने और मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करने की सलाह दी है।