रांची। रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए हमेशा तत्पर है। यात्रियों के लिए पहले की तुलना में ज्यादा आरामदेह यात्रा के लिए हाल ही में पारंपरिक कोच रेक से एलएचबी कोच रेक में परिवर्तित किया गया है।
उसकी सुविधा में और इजाफा किया गया है। इसके तहतरांची-आरा-रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस में स्थाई रूप से कोच संयोजन में वृद्धि की गयी है। अब इन ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 4 कोच के स्थान पर 5 कोच होंगें।
ट्रेन संख्या 18640 रांची-आरा एक्स्रपेस में 2 जुलाई, 2022 से स्थाई रूप से द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का 1 अतिरिक्त कोच लगेगा।
ट्रेन संख्या 18639 आरा-रांची एक्स्रपेस में 3 जुलाई, 2022 से स्थाई रूप से द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का 1 अतिरिक्त कोच लगेगा।
कोच लगने के बाद उस ट्रेन में 14 कोच होंगे। इसमें जेनरेटर यान के 1 कोच, एसएलआरडी के 1 कोच, सामान्य श्रेणी के 5 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 5 कोच, वातानुकूलित 3- टियर के 1 कोच और वातानुकूलित 2- टियर के 1 कोच शामिल हैं।