Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

देश राशिफल
Spread the love

26 जून, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और संभव है कि अचानक अनदेखा लाभ मिले। अतिरिक्त ऊर्जा किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। आपका जिन्दादिल व्यक्तित्व सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। रोजमर्रा की शादीशुदा जि‍न्दगी में दिन शानदार रहने वाला है। यात्रा पर किसी अजनबी से मुलाकात अच्छे अनुभव करा सकती है।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)

बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा। मन में शांति भी होगी। बच्चे घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। जरूरी कामों को समय नहीं देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना लिए घातक सिद्ध हो सकता है। जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नजरअन्दाज करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। पैसों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा। पैसे की अहमियत को अच्छे से जानते हैं। इसलिए बचाया गया धन बहुत काम आ सकता है। किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। शाम का समय दोस्तों के साथ बिताना दिलचस्प तो रहेगा ही, छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी। जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है। बच्चों के साथ समय बिताकर कुछ सुकून भरे पल जी सकते हैं।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

खुशमिजाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। घर के सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। काफी धन खर्च हो सकता है। दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का गलत फायदा नहीं उठाने दें। प्यार में निराशा हाथ लग सकती। खाली समय में कोई खेल खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है। आपकी खूबियां लोगों के बीच प्रशंसा का पात्र बनाएंगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

रक्तचाप के मरीजों को खास ख्याल रखने और दवा करने की जरूरत है। उन्हें कॉलेस्ट्रोल को काबू में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। पुरखों की जायदाद की खबर पूरे परिवार के लिए खुशी ला सकती है। प्रिय का फोन आएगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर खाली समय का अच्छा उपयोग कर सकते हैं। यह समय जीवन में वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें। सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें। पारिवारिक मोर्चें पर समस्याएं मुंह बाये खड़ी हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी सबकी नाराजगी की केंद्र बना सकती है। परोपकार और सामाजिक कार्य आकर्षित करेंगे। वैवाहिक जीवन को करीब से समझ सकते हैं। व्यक्ति पैसे के चक्कर में स्वास्थ्य गंवाता है, फिर स्वास्थ्य के लिए पैसा। आलस्य त्यागकर शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना फायदेमंद रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

शारीरिक बीमारी के सही होने की काफी संभावनाएं हैं। इसके चलते शीघ्र ही खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। कोई नया विचार आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की जरूरत हो सकती है। याद रखने की जरूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो खुद अपनी मदद करता है। जीवनसाथी के प्यार की मदद से जि‍न्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा मौका साबित होंगी। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

कोई पुराना मित्र आर्थिक मदद मांग सकता है। उसकी मदद करने पर आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। अपने आप को समझने की जरूरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें। अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। छोटे भाई के साथ घूमने जा सकते हैं। इससे आप दोनों के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

मानसिक दबाव के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। विदेशों में पड़ी जमीन अच्छे दामों में बिक सकती है, जिससे मुनाफा होगा। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में बढ़ोतरी होगी। घर पर मिले किसी पुराने सामान को देखकर खुश हो सकते हैं। सारा दिन उस सामान को साफ करने में बिता सकते हैं। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। शांति का वास दिल में रहेगा। घर में अच्छा माहौल बना पाने में कामयाब होंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

तनाव के चलते बीमारी से दो-चार होना पड़ सकता है। सुकून महसूस करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताएं। जिन लोगों से मुलाकात कभी-कभी होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। टीवी, मोबाईल का इस्तेमाल गलत नहीं है, लेकिन जरूरत से अधिक इनका उपयोग समय को खराब कर सकता है। बागवानी करना सुकून भरा हो सकता है। इससे पर्यावरण को भी लाभ पहुंचेगा। 

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

विदेशों से व्यापार करने वालों को अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। कुछ लोगों के लिए परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। लोगों के साथ बातचीत करते दौरान मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है, जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन से जुड़ी जीवनसाथी की योजनाओं में मदद करने की जरूरत है। अपने सामर्थ्य से ज्यादा काम करना नुकसानदायक साबित होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)