Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

देश राशिफल
Spread the love

09 जून, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन शांति से बिताएंगे। दिन के आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी। इसके बाद लगभग सभी कार्यों को आराम से ही करेंगे। किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नहीं रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा, उसी में संतोष कर लेंगे। निकट भविष्य में अवश्य ही धन दोगुना होकर मिलेगा। घर का वातावरण सुख की अनुभूति कराएगा। परिजनों के साथ हास्य परिहास ने समय व्यतीत होगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे। इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। धन की आमाद कई स्रोतों से एक साथ हो सकती है। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी। धन कोष में वृद्धि होगी। भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन में भी सरसता बनी रहेगी। परिजन कोई आशा लागये रहेंगे। इसको विलंब से परन्तु पूरी अवश्य करेंगे।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा। लाभ होने की जगह किसी गलती के कारण हानि उठानी पड़ेगी। मन वासनाओं में अधिक भटकेगा। लाभ पाने के लिए व्यवहार में कोमलता रखनी पड़ेगी। अतिआवश्यक कार्यों को आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा। उधारी के व्यवहार बढ़ने आर्थिक स्थिति खराब होगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा। नए संबंध बनाने के साथ ही पुरानों को भी जोड़े रखने में व्यस्त एवं सफल रहेंगे। घरेलू सुख के साधनों में वृद्धि के लिए खर्च करेंगे। मानसिकता अन्य लोगों से बेहतर दिखने की रहेगी, जिससे कुछ लोग ईर्ष्या का भाव रख सकते हैं। इसका व्यक्तित्व अथवा दिनचार्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कार्य स्थल पर सुव्यवस्था रहने से निर्धारित से अधिक आय बन सकेगी। दान पुण्य के साथ ही आपसी व्यवहारिकता में आदान-प्रदान होगा। दाम्पत्य में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद भी सुख की अनुभूति होगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

अधिकांश कार्य शुभ फल की प्राप्ति कराएगा, परन्तु मन ही मन किसी गुप्त चिंता से बेचैन भी रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ व्यापार में मिलेगा। बाहरी लोग अन्य की अपेक्षा आपसे व्यवहार बनाना अधिक पसंद करेंगे। नौकरी पेशा पदोन्नति अथवा अतिरिक्त आय की उम्मीद में रहेंगे। कुछ हद तक सफल हो जाएंगे। किसी की पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेंगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

बाहरी दुनिया को छोड़ अधिक समय अपने में मस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यों में लापरवाही अथवा टालमटोल करना आर्थिक हानि के साथ ही संबंधों में भी खटास ला सकता है। धार्मिक भावनाएं एवं परोपकारी स्वभाव रहते हुए भी मन से स्वार्थ सिद्धि की भावना नहीं जाएगी। धार्मिक स्थान की यात्रा पर खर्च होगा। मध्याह्न तक आय निम्न रहेगी। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ में कुछ कटु अनुभव होंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहने से जान कर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत सकते हैं। हाथ पैरों में शिथिलता आ सकती है। गलतियां होने की आशंका अधिक है आर्थिक संबंधित अथवा अन्य महत्वपूर्ण कार्य में किसी की सहायता अवश्य लें। केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए व्यवहार करने से मन दुखी होगा। पारिवारिक माहौल मधुर रखें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

किसी के साथ श्रेष्ठ बनने की होड़ रहेगी। कुछ हद तक सफल तो रहेंगे लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर गलत छवि भी बन सकती है। अहम की भावना रहने से लोग सहायता करने से कतराएंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने की सम्भावना है। व्यावसायिक क्षेत्र पर कुछ नए प्रयोग करेंगे। लाभ पुरानी योजनाओ से सीमित मात्रा में होगा। परिवार के सदस्य की जिद थोड़ी देर के लिए परेशानी में डालेगी। पूरा करने के बाद घर का वातावरण शांत होगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन शुभ फलदायी रहेगा। सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा। दिन के आरम्भ में पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्य से व्यस्त रहेंगे। अधिकांश समय मंदी में व्यतीत होगा। संध्या से फिर व्यवसाय में तेजी आएगी। भविष्य की योजना बनेगी। पर्याप्त धन का संचय आसानी से हो जाएगा। पारिवारिक जन आपकी आवश्यकता को ज्यादा महत्व देंगे। मित्र परिचिति से प्रेम पूर्ण व्यवहार करेंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

व्यस्तता से भरा रहेगा। मनोरंजन कम होगा। कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचर्या बिगड़ेगी। आर्थिक लाभ बीच-बीच में होते रहने से खान पान का भी ध्यान नहीं रहेगा। सरकारी कार्यों में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। घरेलू कार्यों में भी आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन भी विपरीत फलदायी रहने से विवेक से हर कार्य करने की सलाह है। पारिवारिक वातावरण मधुर बनाए रखें। अधिक बोलने से बचें। किसी भी कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। खर्च चलाने के लिए भी किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत भी नरम ही रहेगी। धैर्य एवं मौन धारण शांति बनाने में सहायक होगा। धर्म कर्म में और रूचि बढे़गी। कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक सोच लाभ देगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम वाले कार्य शेयर, सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अंत समय पर टल सकती है। मन इच्छित वस्तुओं पर आसानी से खर्च कर सकेंगे। घर में सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे। परिजन भी आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में समय और धन खर्च करेंगे। इसका सार्थक परिणाम भी मिलेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)