Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

देश राशिफल
Spread the love

05 जून, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन बेहतर रहेगा। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें। इससे धन लाभ होगा। मान सम्मान बढे़गा। जीवनसाथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करेंगे। दूसरों की दखलअंदाजी गतिरोध पैदा कर सकती है। परिवार की जरूरतों को पूरा करते-करते खुद के लिए वक्त निकालें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन खुश कर देगी। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। ग्लानि और पछतावे में वक्‍त बर्बाद नहीं करें, बल्कि जिन्दगी से सीखने की कोशिश करें। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर गौर करने की जरूरत है। जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक ख्‍याल रखेगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। आकस्मिक मुनाफे या सट्टेबाजी के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे। घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। कम्यनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार  सिद्ध होंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

अपना धन खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि घर का कोई बड़ा धन दे सकता है। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और खुशी लेकर आएंगे। खीज और चिड़चिड़ेपन के अहसास को खुद पर छाने नहीं दें। नहीं तो दिन बुझा-बुझा और दौड़भाग से भरा रहेगा। नशा से दूर रहें। 

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

काम पर एकाग्रता बरकरार रखने में दिक्‍कत महसूस करेंगे। पिता की कोई सलाह कार्यक्षेत्र में धन लाभ करा सकती है। जिसपर आंखें बंद करके यकीन कर सकते हैं, वह भरोसे को तोड़ सकता है। एक लम्बा दौर जो काफी समय से दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है। व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

दिन उम्दा है। अपने लिए समय निकालें। अपनी कमी और खूबियों पर गौर फर्माएं। आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज्‍बा जीवनसाथी को खुशी दे सकता है। नशीले पदार्थों से दूर रहें। ऐसा करना स्वास्थ्य को खराब करता है। आर्थिक स्थिति भी बिगड़ती है। माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है, जिससे कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। पारिवारिक वातावरण बेहतर रहेगा। खाने-पीने की ऐसी चीजों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे उम्मीद से अधिक फायदा देंगे। धन को बचाने के प्रयास असफल हो सकते हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति जल्द ही सुधरेगी। हो सकता है कि परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत नहीं हों, लेकिन उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

खुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई खूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएं। दिन की शुरुआत भले ही अच्छी हो, लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से धन खर्च हो सकता है। बढ़िया दिन है। सबका ध्यान अपनी तरफ खींचेंगे। आपके सामने चुनने के लिए कई चीजें होंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है, लेकिन हो सकता है गुस्सैल स्वभाव के कारण पैसा कमाने में सक्षम नहीं हो पाएं। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढे़गी। सामाजिक दायरा बढ़ाने में सक्षम होंगे। काम पर एकाग्रता बरकरार रखने में दिक्‍कत महसूस करेंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

निराशावादी रवैये से बचें, क्योंकि यह संभावनाओं को कम कर देगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा। लंबे वक्‍त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें। कोई नई पुस्तक खरीदकर पढ़ सकते हैं।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

लघु उद्योग करने वालों को किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है। उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लाएगी। कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है। सेहत के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। खस तौर पर रक्तचाप के मरीजों को।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)