रांची। सीसीएल के गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल के कैंटीन घर में जनता मजदूर संघ की एक बैठक रवि गिरी की अध्यक्षता में 7 जून को हुई। दीपक कुमार साव ने इसका संचालन किया। मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल के वेलफेयर बोर्ड मेंबर सुखदेव प्रसाद उपस्थित थे। इस अवसर पर गांधीनगर अस्पताल कमेटी का गठन किया गया।
मौके पर गांधीनगर अस्पताल के दर्जनों कर्मचारियों ने स्वेच्छा से जनता मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि ने सभी को फूल माला पहनाकर एवं सदस्यता फॉर्म भरकर संघ में शामिल कराया।
इस अवसर मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस भरोसे के साथ आप सभी जनता मजदूर संघ परिवार में शामिल हुए हैं, संगठन कभी भी उसे टूटने नहीं देगा। संघ मजदूर हित में काम करता है। आगे भी मजदूर हित में काम करते रहेगा। बैठक में संघ के सदस्य मनोज करमाली, सचिन मुंडा, नकुल नायक सहित अन्य उपस्थित थे।
नई कमेटी के सदस्य
अध्यक्ष – मो सैफ अली
उपाध्यक्ष – बिदेशी
सचिव – लालेश्वर महतो
सह सचिव – कारी
कोषाध्यक्ष – पुष्पा
संगठन सचिव – आनन्द करमाली
सह संगठन सचिव – कौलेश्वर
कार्यकारिणी सदस्य – राजकुमार सिंह, रंजीत राम