दीपावली से पहले निर्धन परिवार के बच्चे और महिलाओं के बीच सेवा कार्य

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्‍यों ने दीपावली से पहले निर्धन परिवार के बच्चे और महिलाओं के बीच सेवा कार्य किया। इस क्रम में शनिवार को रांची के अरगोड़ा स्थित चापु टोली में 100 लोगों को भोजन और अन्‍य सामाग्री दी। यह काम संस्‍था के संस्‍थापक सह संरक्षक स्वामी सदानंद के आदेश पर किया गया।

चापु टोली में रहने वाले निर्धन लाचार परिवार के बच्चे एवं महिलाओ को भोजन में पुड़ी, सब्जी, खीर, मिठाई आदि दिया गया। स्वच्छता अभियान के तहत निर्धन लाचार बच्चे एवं महिलाओं के बीच टूथपेस्ट, टूथब्रश, नहाने और कपड़ा धोने का साबुन, नारियल तेल एवं सरसों तेल का बोतल दिया गया।

इस कार्य में संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, पुर्णमल सर्राफ, ओमप्रकाश सरावगी, बिष्णु सोनी, नन्द किशोर चौधरी, आलोक कुमार सिंह, धीरज गुप्ता, रमेन्द्र पाण्डेय, सुरेश कुमार चौधरी सहित संस्था के अन्‍य सदस्य उपस्थित थे।