उत्तर प्रदेश के हापुड़ में केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटा, 9 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश देश मुख्य समाचार
Spread the love

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यहां के हापुड़ में एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत हो गई। करीब 19 लोग घायल हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्‍या में इजाफा हो सकता है। पीएम ने हर संभव मदद का आश्‍वासन दिया है।

हापुड़ में एक फ्रैक्ट्री में बॉयलर फटने की घटना में 9 लोगों की मृत्यु हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही राहत कार्य शुरू कर दिया गया। घटनास्थल पर कई फायर टेंडर पहुंच गया। जांच के लिए फोरेंसिक टीम वहां पहुंची है।

हापुड़ की डीएम मेधा रूपम ने कहा कि यहां पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने की मान्यता थी। अब ये जांच का विषय है कि यहां क्या चल रहा था। अब तक 19 लोग घायल हैं और 9 लोगों की मृत्यु हुई है। मामले में फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। जांच कमेटी का गठन होगा। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हापुड़ में एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सक्रिय रूप से घायलों के इलाज और हर संभव मदद में शामिल है।