big news : झारखंड में जल्‍द बहाल होगी पुरानी पेंशन योजना, सीएम ने दी जानकारी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी। जल्‍द पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। यह जानकारी मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद दी। योजना बहाली की घोषणा 26 जून को हो सकती है।

सीएम ने ट्व‍िट कर कहा, ‘पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए सरकारी कर्मचारियों ने लंबा संघर्ष किया है। मैंने भी पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा किया था। अब समय आ गया है वादा निभाने का।‘

बतातें चलें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि सत्ता में आने पर वह पुरानी पेंशन योजना बहाल करेगा। सरकार के दो साल से अधिक समय बीत जाने पर इसपर अमल नहीं होने से कर्मचारी खफा हैं। कई बार उन्‍होंने आंदोलन भी किया।

जानकारी हो कि बीते दिनों वित्त विभाग ने विधानसभा सचिव से पुरानी पेंशन योजना के बारे में सीएम द्वारा की गई घोषणा के बारे में जानकारी मांगी थी। उस वक्‍त यह साफ हो गया था कि सरकार जल्‍द पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी।