Jharkhand Weather

jharkhand : अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी, इन जिलों में बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। कई जिलों में बारिश भी होगी। कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इस दौरान हवा की गति कई जगह 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने 13 मई को दी।

यहां होगी बारिश

14 और 15 मई तक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

16 से 19 मई को गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में बारिश होने की संभावना है।

इस दिन वज्रपात की आशंका

17 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती है।