रांची। राजधानी रांची में हुई हिंसा के बाद स्थिति सामान्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में यह ब् बात सामने आयी है कि हिंसा से पहले वासेपुर गैंग नाम से एक वाट्सएप ग्रुप बना था। फिलहाल पुलिस इस ग्रुप के एडमिन का पता लगाने में जुट गई है।
दरअसल घटना के बाद से ही राजधानी रांची समेत सभी जिलों की पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। दूसरी तरफ रांची शहर के छह थानों में धारा 144 लागू है। सीएम हेमंत सोरेन ने भी इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि रांची में हिंसा होने से पहले भीड़ जुटाने के लिए वासेपुर गैंग नाम से एक वाट्सएप ग्रुप बना था। इसमें घटना के दिन को लेकर सारी योजनाएं साझा की गई थीं। फिलहाल पुलिस इस ग्रुप के एडमिन का पता लगाने में जुटी है।