दहेज के लिए परेशान करता था एयरफोर्स का जवान, पत्नी ने दिया जोर का झटका

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने सिहोर में रहने वाले अपने पति के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसका पति शादी के बाद से लगातार उससे कार मांग रहा है। पति के प्रताड़ना से परेशान होकर वह ससुराल छोड़ कर अपने मायके इंदौर आ गई, अब अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर उसने मामला दर्ज कराया है।

खबर के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। दोनों में लगातार फोन पर बातचीत होने लगी। 16 अप्रैल 2021 को दोनों ने लव मैरिज कर ली। कुछ समय बाद परिवार वाले भी राजी हो गए, जिसके बाद दोनों ने पूरे विधि विधान के साथ शादी की। शादी में युवती के घरवालों ने दहेज के 1 लाख रुपए का चेक 11 हजार रुपए नगद, सोने की चेन और अंगूठी दी थी।

शादी के एक महीने बाद पति महिला को परेशान करने लगा और कहने लगा कि मैं एयरफोर्स में कही और दूसरी जगह शादी करता तो मुझे अच्छा खासा दहेज मिलता। प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।