रांची में भड़की हिंसा में 155 लोगों पर कार्रवाई, इनकी हुई गिरफ्तारी

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में 10 जून को भड़की हिंसा की जांच के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसआईटी ने अबतक कई लोगों को गिरफ्तार किया है। कई अभियुक्‍तों का इलाज अस्‍पताल में चल रहा है। उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई चल रही है।

अभी तक के अनुसंधान में कुल 28 व्यक्तियों को पकड़ा गया है। इसमें से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सात नामजद अभियुक्त जख्मी हैं। उनका इलाज चल रहा है। शेष अभियुक्तों से पूछताछ कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

विशेष अनुसंधान दल द्वारा कई व्यक्तियों की पहचान की गई है, जिनके विरुद्ध अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। अभी तक डेलीमार्केट, कोतवाली, डोरंडा, हिन्दपीढ़ी एवं लोअर बाजार थाना द्वारा 155 लोगों पर कार्रवाई की गयी है।

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम-पता

मो आरिफ उर्फ रिंकु खान (पे० स्व मो० मुस्ताक, सा० केजीएन कॉलोनी, मनीटोला, डोरंडा थाना, जिला रांची)

बेलाल अंसारी (पे० स्व० महमुद आलम, नीमचौक, मनीटोला, थाना डोरंडा, जिला रांची)

मो अश्फाक मंसुर (पे० मो० अयूब मंसुरी, सा० परसटोली, नियर कब्रिस्तान गेट न०-02, थाना डोरंडा, रांची)

मो० अनिश (पे० मो० इन्तयाज सा० पहाड़ी टोला थाना सुखदेवनगर जिला रांची)

मो दानिश खान (पे० हुसैनी खान, साठ महेशपुर थाना अनगड़ा, वर्तमान पता अपर हटिया मुस्लिम मुहल्ला थाना जगरनाथपुर जिला रांची)

इन नामजद अभियुक्तों का अस्पताल में चल रहा इलाज

शहनवाज (पे० मुस्ताज, सा० कुर्बान चौक, हिन्दपीढ़ी)

मो० उस्मान (पे० विशु कच्छप, सा० इस्लाम नगर लोअर बाजार)

मो० तबारक (पे० महमूद, सा० गुदड़ी चौक लोअर बाजार)

अफसर आलम (पे० सरफराज आलम, सा० कलाल टोली लोअर बाजार)

सरफराज आलम (पे० मो० नसीम सा० बालूमाथ वर्तमान सेराज लॉज हिन्दपीढ़ी)

सवीर अंसारी (पे0 अब्दुल गफार, सा० इस्लाम नगर लोअर बाजार)

मोहम्मद मास (पिता मोहम्मद कमाल अशरफ, पता निजाम नगर थाना हिन्‍दपीढ़ी, रांची)