वेब सीरीज ज्योमेट्री बॉक्स 6 ओटीटी पर हो रही है रिलीज

मनोरंजन
Spread the love

  • झारखंड कला रत्न सम्मान से सम्मानित किये गए 55 कलाकार

रांची। वेब सीरीज ‘ज्‍योमेट्री बॉक्‍स’ का प्रीमियर शो रांची प्रेस क्लब के सभागार में हुआ। भारद्वाज फिल्म प्रोडक्शन इंडिया के बैनर तले वेब सीरीज का निर्माण हुआ है। यह 6 ओटीटी पर रिलीज हो रही है।

प्रेस क्‍लब में हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ महुआ माजी, विशिष्ट अतिथि अक्षय राम, झारखंड फिल्म निर्माता संघ के अध्यक्ष प्रेम मितल, महासचिव उमा शंकर झा, डॉ अनिल ठाकुर सुमन, डॉ भूपेंद्र नारायण सिंह, केदार पांडे थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि झारखंड के युवा किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं। झारखंड का नाम यहां के कलाकारों की वजह से देश-विदेश में प्रसिद्ध हो रहा है।

निर्देशक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि यह वेब सीरीज बहुत जल्द देश के कई बड़े  प्लेटफार्म से रिलीज होगी। वेब सीरीज की मुख्य अभिनेत्री रिधिमा नंदन, सुमन यादव, विमल शर्मा, सनदीपिका राय, ज्योति गुप्ता ने भी अपने किरदार और अनुभव के बारे में बताया। वेब सीरीज का पोस्टर का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर झारखंड फिल्म निर्माता संघ की ओर से झारखंड के रांची जिले के  कलाकारों को झारखंड कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। अतिथि पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने सम्मान देते हुए सभी कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

झारखंड फिल्म निर्माता संघ की ओर से झारखंड कला रत्न से केदार नाथ पांडेय, डॉ भूपेंद्र नारायण सिंह, डॉ विनोद कुमार, डॉ जुगल किशोर मिश्रा, डॉ आरके जायसवाल, डॉ अनिल ठाकुर सुमन, उमेश चंद्र मिश्रा, विश्वनाथ प्रसाद, अशोक पागल, योगेश अग्रवाल, राकेश रमन, ईश्‍वर चौधरी, आशुतोष आनंद, अशोक साहू, आनंद जालान, अशोक अग्रवाल, सचिदानंद खलखो, रमेश मेहता, दीपक विद (दीपू दा), उपेंद्र किशोर पाठक, दीपक किगर, श्रीमती रीना सहाय, ओम प्रकाश, प्रभात कुमार राज, श्रीमती काकोली दास, दिनेश शाहदेव, तेज मुंडू, श्रीमती मोनिका मुंडू, कैलाश जैक्सन, दिनेश देवा, श्रीमती पिंकी सिन्हा, जितेंद्र जीत, अनिल तिवारी नीति, ललित कुमार, शत्रुधन सिन्हा, आदित्य प्रसाद, सुरेन्दर कुजूर, सौरभ भारद्वाज, शुश्री रिधिमा नंदन, वंदना सिन्हा, संदीपीका राय, सुश्री सुमन यादव, विमल कुमार शर्मा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, सुश्री महिमा सिंह, सुश्री ज्योति गुप्ता, कुमार संसार, पुरुषोत्तम कुमार, अशोक गोप, पप्पू कुमार, अनमोल खलखो, अमन कुमार, आशीष तिग्गा, विजय यादव मोनू सम्मानित किए गए।