वेटेरन एक्ट्रेस हेलेन एक दशक बाद पर्दे पर कर रही वापसी, इस फिल्‍म में आएंगी नजर

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। वेटेरन एक्ट्रेस हेलेन एक दशक बाद पर्दे पर वापसी कर रही है। उन्‍हें आखिरी बार स्क्रीन्स पर मधुर भंडारकर की ‘हिरोइन’ में देखा गया था। इसके बाद से ही उन्होंने स्क्रीन्स से दूरी बना ली थीं। पूरे एक दशक बाद अब वह फिर से पर्दे पर कमबैक करने जा रही है।

हेलन अभिनय देव की ‘ब्राउन-द फर्स्‍ट केस’ के साथ पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह नियो नोयर क्राइम ड्रामा कोलकाता की चहल-पहल वाले शहर पर आधारित है। फिल्‍म में करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में है। यह अभीक बरुआ की बुक सिटी ऑफ डेथ पर आधारित है। सूर्य शर्मा को एक भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका में देखा जाएगा।

ब्राउन में अपनी भूमिका पर हेलेन कहती हैं, ‘जब मुझसे पहली बार संपर्क किया गया था, तब मेरे लिए यह समझना बेहद आसान था कि मेरे इस किरदार को लेकर टीम कितनी क्लीयर है। यह ना केवल एक रोमांचक क्राइम ड्रामा है, बल्कि मैंने भी भूमिका के साथ पहचान बनाई। मैं सेट पर वापस आने के बाद बस खूद को एंजॉय कर रहीं थी।‘

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत हेलेन को 19 साल की उम्र में हावड़ा ब्रिज के साथ पहला ब्रेक मिला था। ‘मेरा नाम चिन चिन चू’ गाने ने उनके लिए चीजें बदल दीं। उसके बाद से उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। करीब 700 से अधिक फिल्मों में दिखाई देने के बाद अब वह ब्राउन के साथ अपने करियर में कुछ नया करने के लिए तैयार है।