पोबी आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण और पोषाहार वितरण

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड के पोबी दक्षिणी भाग आंगनबाड़ी केन्द्र में गुरुवार को टीकाकरण किया गया। पोषाहार का वितरण भी हुआ। एएनएम मंजू कुमारी ने 0 से 5 आयुवर्ग के बच्चों, गर्भवती, धात्री महिलाओं का आवश्यकता टीकाकरण किया। इसके फायदे की विस्तृत जानकारी दी।

आंगनबाड़ी सेविका पुष्पा देवी ने पूरक पोषाहार का वितरण कर गर्भवती और शिशुओं को कुपोषण से बचाव आदि की जानकारी दी। उक्त अवसर पर मौजूद अधिकारी ने एएनएम व आंगनबाड़ी सेविका के कार्यों का अवलोकन, मूल्यांकन किया।

सीएचसी जमुआ मैनेजमेंट कमेटी सदस्य योगेश कुमार पाण्डेय ने महिलाओं को जागरूक किया। उक्त अवसर पर धात्री, गर्भवती महिलाएं मौजूद थीं।