UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद का निधन, 40 दिनों का शोक घोषित

दुनिया
Spread the love

यूएई। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान का निधन हो गया है। यूएई की सरकारी न्यूज एजेंसी WAM ने इसकी पुष्टि की है। राष्ट्रपति जायद अल नहयान 73 साल के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सरकार की ओर से जायद अल नहयान के निधन पर 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

इसके अलावा देश के सभी निजी और सरकारी सेक्टर्स में तीन दिनों के लिए अवकाश रहेगा। दुबई मीडिया ऑफिस की ओर से राष्ट्रीय शोक के ऐलान की जानकारी दी गई है। शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान 3 नवंबर, 2004 से देश के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के तौर पर कामकाज संभाल रहे थे।