झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक भाई पर होगा केस !

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक भाई बसंत सोरेन पर केस होगा। चुनाव आयोग ने इसकी इजाजत दे दी है। यह दावा भाजपा के गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने किया है।

डॉ दूबे ने एक ट्व‍िट कर कहा कि चुनाव आयोग ने एक विधायक पर केस करने का इजाजत दिया है। विधायक दुमका के बसंत सोरेन हैं। चुनाव में गलत जानकारी देने के कारण RP act 125A के तहत केस होगा। इस केस का सदस्यता वाले केस से संबंध नहीं है।

बतातें चलें कि 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में दुमका और बरहेट दो सीटों से मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन जीते थे। इसके बाद उन्‍होंने दुमका सीट खाली कर दिया था। वहां से झामुमो के टिकट पर बसंत सोरेन ने जीत दर्ज की। उन्‍होंने पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी को हराया था।

खनन पट्टा मामले में चुनाव आयोग ने बसंत सोरेन को भी नोटिस दिया है। एक पार्टनर के तौर पर उन्‍हें यह नोटिस थमाया गया है। इस मामले में उनकी विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि उन्‍होंने साफ किया है कि आयोग के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा।