कांडी प्रखंड मुख्‍यालय में खुली यूनियन बैंक की शाखा, ग्राहकों को मिलेगी ये सुविधाएं

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना के नजदीक गुरुवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा खुली। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी और रीजनल हेड आनंद कुमार ने किया। इससे पूर्व 12 सौ स्क्वायर फीट में फैले बैंक परिसर में पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि कांडी प्रखंड की जनता की एक चिरपरिचित मांग पूरी हुई। कांडी के लिए एक और बैंक का होना बहुत ही आवश्यक था। यह पूरा हो गया। किसी भी बैंक की अब मनोपोली नहीं चलेगी।

शाखा प्रबंधक शशिकांत मित्तल ने बताया कि कांडी की यह शाखा जिले की तीसरा है। इससे पूर्व गढ़वा और डंडई के लवाही कला में दो शाखा कार्य कर रही है। खाता खोलने के लिए किसी भी व्यक्ति को आधार कार्ड के साथ एक फोटो की जरूरत होगी। शुक्रवार से खाता खोलने का कार्य शुरू हो जाएगा। माइनर खाता के लिए उनके साथ अभिभावक का दस्‍तावेज लगेगा।

प्रबंधन ने बताया कि यह शाखा एटीएम के साथ खुला है, जिसमें किसी भी बैंक के कार्ड  स्वीकार हैं। इस एटीएम की कैपिसिटी 20 लाख की होगी। शाखा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेगी। समय सुबह 10 से 4 बजे तक होगा। नकद जमा निकासी सुबह 10 से 2 और 2.30 से 3.30 बजे तक ही होगा। बैंक का लंच ब्रेक 2 से 2.30 बजे तक होगी।

इस अवसर पर डिप्टी रीजनल हेड मुकेश सिंह, ब्रांच हेड शशिकांत मित्तल, सीएम ऑपरेशन अशोक कुमार गुप्ता, सीनियर मैनेजर आईटी गिरीश पाठक, मैनेजर सीएमसी विकास कुमार मुंडा, विनोद कुमार द्विवेदी, सूर्यदेव सिंह, राम लाला दुबे, कैलाश बिहारी सिंह, आनंद सिंह, जितेंद सिंह, इम्मामुद्दीन खान, अनिल सिंह, दिलीप सिंह, भोला मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।