यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें, इंटरलॉकिंग की वजह से ये ट्रेनें रहेगी रद्द

झारखंड
Spread the love

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल के अंतर्गत आद्रा रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनें रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 08641/08642 आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू पैसेंजर ट्रेन 24 मई, 2022 से  31 मई, 2022 (कुल 8 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18085/18086  खड़गपुर-रांची-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस 27 मई, 2022 से 31 मई, 2022 (कुल 5 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 08695/08696 बोकारो स्टील सिटी-रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 27 मई, 2022 से 31 मई, 2022 (कुल 5 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18627/18628 हावड़ा-रांची-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 30 मई, 2022 को रद्द रहेगी।