आर्य प्रह्लाद भगत को योग रत्न से किया गया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची विश्वविद्यालय में आयुष मंत्रालय और आईएनओ द्वारा आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग पर राष्ट्रीय सेमिनार किया गया था। इसमें राज्यपाल रमेश बैस की उपस्थिति में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आर्य प्रह्लाद भगत को योग रत्न सम्मान से सम्मानित किया।

आर्य प्रह्लाद को यह सम्मान योग के क्षेत्र में झारखंड के अलावा अलग-अलग राज्य में नि:शुल्क योग शिविर लगाने और योग द्वारा जनमानस स्वस्थ लाभ पहुंचाने के लिए दिया गया। आर्य प्रह्लाद ने झारखंड आईएनओ के प्रदेश प्रभारी डॉ पंकज और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आनंद बिरादर का आभार प्रकट किया।