ट्रेन यात्रियों को राहत, पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन में लगेंगे अतिरिक्त कोच

झारखंड
Spread the love

रांची। ट्रेन यात्रियों के लिए राहत की खबर। यात्रियों की सुविधा के लिए पुरी-हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन में स्थाई रूप से कोच संख्या मे वृद्धि की गयी है।

 ट्रेन संख्या 18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस में 16 मई, 2022 से स्थाई रूप से वातानुकूलित 03-टियर का 1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस में 17 मई, 2022 से स्थाई रूप से वातानुकूलित 3- टियर का 1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

स्थाई रूप से कोच संख्या मे वृद्धि के बाद उपरोक्त ट्रेनों का कोच संयोजन में भी बदलाव हो जाएगा।

नई व्येवस्था  में जनरेटर यान का 1 कोच, एसएलआरडी का 1 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 8 कोच, वातानुकूलित 3- टियर के 5 कोच, वातानुकूलित 2- टियर के 2 कोच और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 1 कोच यानी कुल 22 कोच होंगे।