श्रीलंका में हिंसक प्रदर्शन के दौरान एक सांसद की मौत

दुनिया
Spread the love

श्रीलंका। श्रीलंका में प्रदर्शन के दौरान सत्तारूढ़ दल के सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला की मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने सांसद अमरकीर्ति पर निट्टंबुवा में कार को रोककर गोलीबारी की और दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे ठीक पहले विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया.

उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। विरोध प्रदर्शनों में अब तक दो लोगों की मौत हुई है और 139 लोग घायल हुए हैं। साल 1948 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद श्रीलंका अब तक के सबसे गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। यह संकट मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा की कमी के कारण पैदा हुआ जिसका अर्थ है कि देश मुख्य खाद्य पदार्थों और ईंधन के आयात के लिए भुगतान नहीं कर पा रहा है।