Jharkhand weather : इन जिलों में 11 मई को चलेगी आंधी, अलर्ट जारी

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के कई जिलों में 11 मई को आंधी-बारिश होगी। कई जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात भी होने की आशंका है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी। आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 7 मई को दी।

इन जिलों में बारिश

8 से 10 मई को राज्‍य के विभिन्‍न हिस्‍सों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में पड़ेगा।

11 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में बारिश होने की उम्‍मीद है।

12 और 13 मई को राज्‍य में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है।

यहां आंधी व वज्रपात

11 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में आंधी और वज्रपात की आशंका है। यहां कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा चलेगी।