Jharkhand Weather

jharkhand : दो दिन इन जिलों में चलेगी आंधी, यहां बारिश की उम्‍मीद

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के कई जिलों में दो दिन आंधी चलेगी। कुछ जिलों में बारिश होते रहने की संभावना है। कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दी है।

बन रही है ये स्थिति

आनंद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में एक साइक्‍लोनिक सरकुलेशन सक्रिय है। एक ट्रर्फ पंजाब से झारखंड को क्रॉस करता हुआ बंगलादेश तक जा रहा है। एक अन्‍य साइक्‍लोनिक सरकुलेशन दक्षिण अंडमान सागर में बना है। इसके प्रभाव में एक निम्‍न दबाव का क्षेत्र 6 मई को उसी इलाके में बनने वाला है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर 8 मई को डीप डि‍प्रेशन में तब्‍दील होने की संभावना है। इसका असर भी आने वाले दिनों में झारखंड में देखने को मिलेगा।

यहां होगी बारिश

5 और 6 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होगी।

7 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में गर्जन के साथ बारिश होगी।

8 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले में गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होगी।

9 और 10 मई को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की और मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

यहां चलेगी आंधी

5 और 6 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात के साथ तेज सतही हवा चलने की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।