काम पर लौटी अंतर्राष्ट्रीय आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनास, ये है अगला प्रोजेक्‍ट

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। फैंस के लिए अच्‍छी खबर। अंतर्राष्ट्रीय आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनास काम पर वापस लौट गई है। हाल में उसने सोशल मीडिया के माध्‍यम से इसकी जानकारी दी।

प्रियंका ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पेज पर सिटाडल सेट पर वापस आने के बारे में पोस्ट किया। अमेजॅन स्टूडियो द्वारा निर्मित ‘सिटाडेल’ उनकी आगामी साय-फाई टीवी ड्रामा सीरीज है। पीसी के साथ अभिनेता रिचर्ड मैडेन हैं। यह शो एक सम्मोहक भावनात्मक होने के साथ एक एक्शन से भरपूर जासूसी सीरीज है।

इस बीच काम के मोर्चे पर अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार के पास कुछ रोमांचक प्रोजेक्ट चल रहे हैं। फैंस उन्हें सीक्रेट डॉटर, जी ले जरा और इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में देखने का इंतजार कर रहे हैं।