इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ’83’

देश मनोरंजन मुंबई
Spread the love

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 लंबे इंतजार के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है। साल 2021 में आई ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। दर्शक इसके ओटीटी पर आने का इंजजार कर रहे थे। अब 83 को नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार पर दिखाया जा रहा है।

ये फिल्म 1983 में भारत के विश्व कप जीत पर बनाई गई है। बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह ने भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव और दीपिका उनकी पत्नी की भूमिका निभाई है। इस फिल्म के डायरेक्टर की रिलीज के समय ये फिल्म विवादों में फंसती दिख रही थी।

सोशल मीडिया पर इस फिल्म के डायलॉग को लेकर इसे आरक्षण विरोधी बताया गया था। फिल्म 83 ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक कमाई की थी।