Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

06 मई, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढे़गा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज नहीं करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे। दाम्पत्य का पूर्ण सुख मिलेगा। दुर्व्यसनों के कारण परिवार का वातावरण खराब नहीं हो, इसका ध्यान रखें।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दिन आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यों को बना लेंगे। प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा। जायदाद एवं कानूनी कार्यों को जल्दबाजी में नहीं करें। नुकसान हो सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं हल होंगी। संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रों से ज्यादा निकटता से परेशानी हो सकती है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन सामान्य रहेगा। फिर भी सेहत की अनदेखी नहीं करें। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप नहीं ले, इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उबन में बीतेगा। व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य नहीं करें। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलों को ज्यादा महत्‍व दें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आपके विचारों से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे, जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। लापरवाही से सम्बन्धों में खटास आ सकती है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे, परन्तु पुराने कार्यों अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है। लोग स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजरअंदाज करेंगे। धन लाभ होते-होते किसी विघ्न आने से टल सकता है। जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है, धैर्य रखें।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियों के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे। किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। विदेश सम्बंधित मामलों में शुभ समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन मिलाजुला फलदायी रहेगा। आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान कर सकते हैं। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को। जानने का सौभाग्य मिलेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन अनुकूल बीतेगा। प्रातः काल से ही हर परिस्थिति पर पकड़ रहेगी। बड़ों के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नवीन स्रोत बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा संबंधों को महत्‍व दें।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

जितना मिले, उसी में संतोष कर लेंगे। फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवनसाथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीदारी करेंगे। दैनिक रोजगार में अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात नहीं बताएं। ना ही ज्यादा निकट रहें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मी एवं अधिकारियों का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधि‍यों का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना प्राथमिकता रहेगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

क्रोध अथवा अहम की भावना बने बनाये कार्यों पर पानी फेर सकती है। व्यावसायिक एवं सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यों में प्रारंभिक विलंब या असफलता से घबराए नहीं, प्रयास जारी रखें। सफलता अवश्य मिलेगी। स्त्री पक्ष से झगड़ा नहीं करें। काम के समय यही साथ देगी। दोपहर बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। संतानों अथवा भाई-बंधुओं से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद बेकार है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)