Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

24 जुलाई, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

पूरा दिन खुद को खुशनुमा महसूस करेंगे। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। ईमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगें। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। मित्रों के साथ समय बितायेंगे। कई दिनों से अटका धन वापस मिलेगा। बच्चों को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

समय आपके साथ है। शिक्षकों की मदद से विद्यार्थीयो का कोई प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। किस्मत का साथ आर्थिक लाभ दिलायेगा। पुरानी की गई मेहनत से दोगुना लाभ मिलेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। माता की सेहत का खास ख्याल रखें। सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

व्यापार शुरू करने पर उसमें सफलता हासिल होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े अटक सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। किसी दोस्त का भी सहयोग मिल सकता है। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को जल्द ही तरक्की के नए अवसर मिलेंगें। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन सामान्य रहेगा। चिंता मुक्त होगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर लें। शाम को जीवनसाथी कुछ अच्छा बना कर खिला सकते हैं। छात्र अपने करियर को लेकर कोई योजना बनायेंगें। बच्चों को सही गाइडेंस की जरूरत है। किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

जो भी काम शुरू करेंगे, वह समय पर पूरा हो जायेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षकों की ऑनलाइन सहायता ले सकते हैं। करियर से संबंधित नए अवसर मिल सकते हैं। नए व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। ऑफिस के कार्यों में चली आ रही समस्या समाप्त हो जायेंगी। पानी ज्यादा से ज्यादा पियें।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से बात हो सकती है। आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा। धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। अपने कार्यो में परिवार वालो से पूरा सहयोग मिलेगा। छोटे बच्चे खुश रहेंगे। अपने लिये नया खेल तलाश सकते हैं।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

किसी दूर के भाई–बहन से फोन पर बात होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएँ ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पिता का सहयोग साथ रहेगा। लेखकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। उनके लेखन कार्यों की सराहना बड़े पैमाने पर हो सकती है। ईमानदार लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

विदेश में व्यापार करने की योजना बना सकते है। अकारण शुरू हुई बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जायेंगी। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है जिससे भविष्य में बहुत फायदा होगा। बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें। व्यायाम करने से डायबिटीज से संबंधित परेशानी खत्म होगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन खुशियां लेकर आया है। काम के मामलों में बेहद व्यावहारिक रहेंगे। मन में बहुत दिनों से कारोबार को लेकर कोई योजना चल रही है, तो उसपर काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। मीठी वाणी काम को जल्दी पूरा कराने में मदद करेगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को अधिक मुनाफा हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। बोलने से ज्यादा काम पर ध्यान देना चाहिए। माता पिता के साथ समय बिताना चाहिये। संयम और धैर्य के साथ ही अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए। किसी रिश्तेदार से चलती आ रही अन-बन आज खत्म हो जायेंगी। सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आर्थिक तौर पर स्थिति मजबूत रहेगी। बिजनेस मैन को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। कोई पड़ोसी किसी प्रकार की सहायता मांग सकता है, जिसे असानी से पूरा करेंगे। लोगों के बीच सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से फोन पर लंबी बात होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से काम शुरू करने पर सफलता मिलेगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। बच्चों को स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे। मेहनत का लाभ मिलेगा। लवमेट्स के लिए दिन खुशियों भरा रहने वाला है। अपने साथी पर विश्वास बनाये रखें।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)