शादी में आये हजारीबाग के युवक की रांची में हत्‍या

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। शादी में आये हजारीबाग के युवक की झारखंड की राजधानी रांची में हत्‍या कर दी गई। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र में घटी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना कुछ दिन पहले ही डोरंडा थाना क्षेत्र में घटी थी। हजारीबाग के युवक की यहां गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मारे गए युवक का नाम जगदीश यादव है।

बताया जाता है कि वह अपने दोस्तों के साथ रांची में एक शादी में आया हुआ था। इस दौरान उसे गोली मार दी गई। पुलिस को इसकी जानकारी मंगलवार को मिली है। इसके बाद से पुलिस छानबीन में जुटी है।