Jharkhand Weather : इस दिन से मिल सकती है बारिश से राहत

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के लोगों को जल्‍द ही बारिश से राहत मिल सकती है। मंगलवार को कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य में अगले 2 से 2 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 18 अक्‍टूबर को दी।

मौसम केंद्र के मुताबिक 19 अक्‍टूबर को राज्‍य के उत्तर और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

केंद्र के मुताबिक 20 अक्‍टूबर को राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कई जगहों पर वज्रपात होने की आशंका भी है।

इसी तरह 21 अक्‍टूबर को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

22 अक्‍टूबर से बारिश से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। हालांकि 22 से 24 अक्‍टूबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। उसके बाद आसमान साफ रहेगा।