गोमिया : पंचायत चुनाव परिणाम से दिखा कहीं खुशी-कहीं गम का माहौल

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। प्रथम चरण में मतदान के मतगणना के बाद आये परिणाम से कहीं खुशी-कहीं गम का माहौल नजर आया। गोमिया की चर्चित पंचायत पलिहारी गुरुडीह में सपना कुमारी ने कई दिग्गजों को धराशाई करते हुए विजयी हासिल की। ससबेड़ा पश्चिमी पंचायत से शांति देवी ने लगातार तीसरी बार मुखिया बनीं।

खम्हरा पंचायत से बंटी उरांव भी दूसरी बार मुखिया बनें। पहली बार 2010 में चुनाव जीते थे। 2015 में महिला आरक्षित होने के कारण उसकी मां मुखिया बनी थी। इस बार पुनः विजय हुए हैं। चतरोचट्टी पंचायत में महादेव महतो पहली बार मुखिया बने। इसके पहले उनकी पत्नी चुनाव जीती थीं।

बड़की चिदरी पंचायत से लगातार दो बार टूकन महतो मुखिया बने। इस बार उनकी पत्नी वीणा देवी विजयी घोषित हुई है। बड़की सीधाबारा पंचायत से रीतलाल महतो मुखिया पद पर विजयी घोषित किए गए हैं। ससबेड़ा पूर्वी में अंशु कुमारी मुखिया पद पर पहली बार विजय प्राप्त की है।

पहले दिन मतगणना के दौरान गोमिया प्रखंड क्षेत्रों में 61 ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित घोषित किये गए है। उक्त सभी ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र भी दे दिया गया।

पंचायत का नाम, विजयी प्रत्याशी का नाम, निकटतम  प्रतिद्वंद्वी

■. हुरलुंग : शर्मिला देवी – 792, बसंती देवी – 701

■. बड़की सीधावारा : रीतलाल महतो- 547, राजेश महतो- 504

■. पचमो : राजेश रजवार- 935, लालदेव महतो – 699

■ तिलैया : चीता देवी- 595, गोमती देवी – 559

■ सियारी : राम वृक्ष मुर्मू- 581, रामकुमार सोरेन – 479

प्रखंड पंचायत समिति सदस्य के परिणाम

05 : सुनीता कुमारी- 1410, खुशबू कुमारी – 973

13 : कुंती देवी – 1232, शीला देवी – 1163

02 : जगरनाथ महतो – 596, मिथिलेश कुमार पांडेय – 502

01 : दिलीप कुमार महतो – 537, रामचंद्र ठाकुर – 531

10 : रेणु देवी – 1513, गायत्री देवी – 1422

11 : शिवलाल हेम्ब्रोम – 611, राजू कुमार हेम्ब्रोम – 555

04 : रेखा देवी – 671, बबिता कुमारी – 660

03 : प्रमिला चौडे – 1240, पार्वती देवी – 760