गढ़वाः आंधी में बांस का पेड़ जड़ से उखड़ा, छिपे अधेड़ समेत तीन लोगों की मौत

झारखंड
Spread the love

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में दोपहर के समय अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया और आंधी चलने लगी। हल्की बारिश भी हुई। आंधी और बारिश से बचने के लिए मछली मार रहे एक अधेड़ समेत तीन लोग बांस के पेड़ के नीचे छिपे हुए थे। आंधी इतनी तेज थी कि बांस का पेड़ जड़ से उखड़ गया, जिससे तीनों इसकी चपेट में आ गये और फंसकर उनकी मौत हो गयी।

घटना के कुछ देर बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। सूचना पर प्रशासन पहुंचा और जेसीबी के सहारे बांस में फंसे युवकों के शव को एक-एक करके निकाला। सभी की पहचान हो गयी है। एक गांव के रहने वाले हैं। घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के बरवाही गांव की है। गांव के लोग तीन लोग राजेंद्र भैया (55 वर्ष) फेकन भुइयां (42 वर्ष ) और मैनेजर भुइयां (43 वर्ष) शंकर टोला में स्थित खखनू बांध में मछली मार रहे थे।

अचानक तेज आंधी और बारिश होने से तीनों पास के बांस के पेड़ के नीचे छुप गये। इसी बीच अचानक आंधी इतनी तेज चली कि बांस का पेड़ ही उखड़ गया और सभी उस में फंस गये, जिससे उनकी मौत हो गयी। गढ़वा सदर प्रखंड के बीडीओ कुमुद झा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद मुआवजा दिया जायेगा।