आज से तीनों नगर निगम हो जायेंगे एक, IAS अश्विनी कुमार होंगे स्पेशल ऑफिसर

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली के तीनों नगर निगम आज एक हो जाएंगे। SDMC, NDMC और EDMC तीनों निगमों का एकीकरण कर दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 18 मई को अधिसूचना जारी की थी कि 22 मई यानी आज से तीनों निगमों का एकीकरण कर दिया जाएगा। एकीकृत नगर निगम के लिए एक स्पेशल ऑफिसर को नियुक्त किया जायेगा।

गृह मंत्रालय की ओर से IAS अश्विनी कुमार को एमसीडी के विशेष अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। MCD के कमिश्नर के तौर पर ज्ञानेश भारती को नियुक्त किया गया है। अश्विनी कुमार 1992 बैच के और ज्ञानेश भारती 1998 बैच के IAS अधिकारी हैं। अश्विनी कुमार अभी तक पुडुचेरी के मुख्य सचिव थे। इससे पहले वह दिल्ली सरकार में कई अहम पदों जैसे रेवेन्यू कमिश्नर, पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग के सेक्रेटरी रह चुके हैं। ज्ञानेश भारती SDMC के कमिश्नर हैं।

इससे पहले भारती ने एक साथ SDMC और NDMC के कमिश्नर के तौर पर भी काम किया है। SDMC का कार्यकाल 18 मई, NDMC का कार्यकाल 19 मई और EDMC का कार्यकाल 22 मई यानी आज खत्म हो जाएगा।