आगरा। ताजमहल परिसर के अंदर मस्जिद में नमाज अदा करने के आरोप में चार पर्यटकों को गिरफ्तार किया गया है। ताजमहल आम जनता के लिए केवल शुक्रवार को बंद रहता है, सिर्फ उसी दिन परिसर में मौजूद मस्जिद के अंदर नमाज पढ़ी जाती है। ताजमहल के अंदर मस्जिद में किसी अन्य दिन नमाज अदा करने की अनुमति नहीं है।
आगरा (शहर) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने कहा कि बुधवार को गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से तीन तेलंगाना के हैं जबकि एक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला है। सुरक्षा अधिकारियों ने छह लोगों को मस्जिद में नमाज अदा करते देखा था, लेकिन दो भाग गए।