कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने लड़कियों पर दिया विवादित बयान, कही ये बात

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

मध्‍य प्रदेश। सूबे के एक कांग्रेस नेता ने लड़कि‍यों को लेकर विवादित बयान दिया है। इसके बाद उसपर बहस शुरू हो गया है। इसे लेकर उनकी खिचाई भी हो रही है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने शिवराज सिंह चौहान सरकार की तरफ से लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने के प्रस्‍ताव पर सवाल खड़ा किया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि जब 15 साल में लड़कियां प्रजनन योग्य हो जाती है तो फिर 21 साल में शादी की उम्र के पीछे क्या लॉजिक है। उन्होंने कहा कि शिवराज ऐसे कौन से बड़े वैज्ञानिक या डॉक्टर जो इस तरह की बहस की जरूरत बता रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल परिपक्व है।

श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश में 13 साल की बच्चियों को बचा नहीं पा रहे हैं और 21 साल में शादी की वकालत कर रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने में यह सरकार फेल साबित हो रही है। 18 साल में लड़कियों की शादी होना सही है।