वैचारिक समूह महिला समन्‍वय की बैठक में कई विषयों पर चर्चा

झारखंड
Spread the love

रांची। वैचारिक समूह महिला समन्वय, झारखंड प्रांत की एक दिवसीय बैठक प्रदेश संयोजिका नंदा सिंह के नेतृत्व में हुई। इसमें 13 संगठनों से 45 बहनों की सहभागिता रही। मौके पर तीन सत्र हुए। प्रथम सत्र संगठन कार्य में स्वयं की अनुभूति विषय पर रहा।

द्वितीय सत्र में पालक ने महिला कार्यकर्ता विषय पर अपने विचार रखें। समापन सत्र में ‘महिला कार्य स्थिति’ आत्मावलोकन एवं आत्मचिंतन विषय पर कीर्ति गौरव, इंदु पराशर, काजल सोनी, पुष्कर एवं तान्या ने अपने विचार रखे।

सुझाव में सीमा सिंह, काजल, विमला, दीपा रानी, कंचन प्रभा ने कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु साझा किए। सभी महिला के कार्य प्रभावपूर्ण ढंग से हो पाने पर पूनम, सुनीता एवं कीर्ति गौरव ने अपने मंतव्य पेश किए।