Jharkhand Weather : कल से भारी बारिश के संकेत, अब यहा होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। रविवार से झारखंड में दो दिन भारी बारिश के संकेत मिले हैं। इसके लिए अलर्ट जारी किया है। इस असर राज्य के विभिन्न जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने 11 सितंबर को जारी बुलेटिन में दी। इस दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

12 सितंबर

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य के दक्षिण-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, लातेहार, लोहरदगा आदि जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा।

13 सितंबर

राज्य के दक्षिण भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में पड़ने के संकेत हैं।