युवती को बुलाकर रात भर कमरे में रखा युवक ने, शक होने पर पहुंचे पड़ोसी, खुला ये राज

अपराध झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। युवक भाड़े के मकान में रह रहा था। उसने युवती को रात को अपने कमरे में बुलाया। रात भर उसे अपने साथ रखा। पड़ोसियों को इसपर शक हुआ। सभी ने दोनों को पकड़ लिया। इके बाद बड़ा राज खुला। यह मामला झारखंड के लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के शुक बाजार के पीछे स्थित कॉलोनी में एक मकान में एक युवक भाड़े पर रह रहा था। उसने एक लड़की को बीते मंगलवार की रात में अपने कमरे में बुलाया। उसे अपने साथ रखा। इसकी भनक आसपास के लोगों को लगी। उन्‍होंने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। शक होने पर पूछताछ की। दोनों ने कुडू थाना क्षेत्र के चंदलासो निवासी होने की बात बताई। दोनों के अलग-अलग समुदाय के होने की बात भी सामने आई।

पूछताछ में लोगों को पता चला कि दोनों एक साथ निजी कंपनी में काम करते थे। वहीं से उनकी दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार पनपने लगा। लड़का लोहरदगा में रहकर बाजार में समान बेचने का काम करता है। भाड़े के मकान में रहता है। उसी में उसने लड़की को बुलाया और रात भर रखा।

दोनों के अलग-अलग समुदाय के होने की जानकारी भी मिली। इसपर लोग आग बबूला हो गए। पूछताछ के क्रम में लड़का झूठ बोलने लगा। इसे लेकर लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। फिर युवक की पिटाई कर दी। इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस पहुंच कर दोनों को हिरासत में ले ली। थाने ले आई।

इस मामले में कुड़ू निवासी मकान मालकिन ने कहा कि मुझसे लड़के ने अपना समुदाय छुपाते हुए आदिवासी होने का परिचय दि‍या। रेंट पर मेरा मकान लिया था। पिछले 4 महीने से वह रह रहा था। उन्‍हें पता नहीं था कि लड़का किसी दूसरे समुदाय का है। वह यहां नहीं रहती है। सुबह जब सूचना मिली, तब आई। फिर ये पता चला। झूठ बोलकर भाड़ा लेने पर धोखाधड़ी का केस करने की बात भी कही।

लड़की के परिजनों को सदर थाना पुलिस ने बुलाया है। थाना प्रभारी ने कहा कि सूचना पर दोनों को थाना लाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। लड़की और अभिभावक के आवेदन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों में उबाल है। उनका कहना है कि हमारे धर्म की भोले भाली लड़कियों का प्यार का झांसा देकर यौन शोषण का कार्य किया जा रहा है, जो बर्दाश्त नहीं कि‍या जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री रितेश कुमार ने कहा कि ऐसे लोग समाज की लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर गलत मंशा को पूरा करते हैं। ऐसे विधर्मियों को सामने लाने, इनके खिलाफ उचित और कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की जरूरत है।